शामली, जून 5 -- शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के अटल पार्क में जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन जैन भगतजी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गौरव विश्वकर्मा, नीरज गौतम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। अभियान के तहत करीब एक दर्जन पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों...