मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर होगा संुदरकांड पाठ
मऊ, जून 2 -- सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर, चकउथ में पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। अजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरकांड पाठ में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.