मऊ, मई 27 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के गांधी मैदान में 29 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पूरे मधुबन क्षेत्र को छावनी में तब्दील करने की तैयारी चल रही है। बुधवार की शाम कार्यक्रम स्थल, सभा मंच और हेलीपैड का निरीक्षण करने मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील सिंह, जिलाधिकारी आनंद वर्धन और एसपी कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम में आने वाली जनता के लिए पेयजल, छांव, बैठने की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई के संबंध में मातहतों से विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सीएम के कार्यक्रम को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम...