बरेली, जून 29 -- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन बरेली, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को जनपद में आगमन के दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का भी आवागमन बदले हुए मार्गों से होगा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने बताया कि मंगलवार को सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परसाखेड़ा रोड नम्बर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा एवं बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल लगाने क...