पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दरम्यान विधि व्यवस्था को लेकर छात्र राजद नेताओं को केहाट थाना पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक थाना में डिटेन कर रखा गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समापन के पश्चात छात्र राजद नेताओं को पुलिस ने छोड़ा। केहाट थाना पुलिस ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद अध्यक्ष पीयूष पुजारा को के. हाट थाना के द्वारा डिटेन कर लगभग 3 घंटे थाना में रखा गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया पहुंचने से पूर्व ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद अध्यक्ष पीयूष पुजारा एवं उनके साथ छात्र राजद के प्रधान महासचिव चाहत यादव एवं मीडिया प्रभारी करण कुमार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट से थाना चौक से डिटेन कर केहाट थाना में बैठाया गया। छात्र राजद नेता पीयूष पुजारा न...