लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है, राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं और केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री के इशारे के बाद बेईमानी करने की तैयारी हो रही हो। अखिलेश ने कहा कि इस समय जिस तरह के डाटा और आंकड़े आए हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कम्पनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वह निष्पक्ष होंगी। अखिलेश यादव से नए वर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह पूर्ण माहौल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर नववर्ष 20...