रांची, जून 2 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों झुलसाती गर्मी के बीच प्रमुख चौक-चौराहों पर पेयजल व्यवस्था नदारद है। टेम्पो स्टैंड, बस स्टॉप, बाजार चौक और अस्पताल के पास राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे काठीटांड चौक पर बस का इंतजार कर रहे मजदूर सुनील उरांव ने बताया, दिन भर धूप में काम कर लौटते हैं। यहां न नल है न मटका। 20 रुपए की बोतल रोज खरीदें तो शाम को चूल्हा कैसे जलेगा? बस स्टैंड पर बिहार जा रही महिला यात्री रेणुका रानी बोलीं, बच्चा प्यास से रो रहा है। मजबूरी में 20 की बोतल ली। सरकार ने तो हर चौक पर पानी टैंकर लगाने को कहा था, पर यहां कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री का आदेश फाइलों में कैद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मी शुरू होते ही सभी डीसी सहित प्रखंड के अधिकारियो को निर्देश दिया था कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ...