मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष नजर बंद
हाथरस, सितम्बर 4 -- हाथरस, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे से पूर्व कांग्रेस के हाथरस के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। दोनों नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा है कि किसी नागरिक या विपक्षी नेता के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जाती है, तो उसका कानूनी आधार और स्पष्ट आदेश भी सामने रखा जाना चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से जनता के मुद्दे उठाना किसी भी विपक्षी दल का संवैधानिक अधिकार है। कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले विपक्ष की अवाज को पुलिस के पहरे में कैद करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उसे विपक्ष के सवालों और कांग्रेस के लोकतांत्रिक विरोध से इतना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.