मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में होती रहा साफ - सफाई
बरेली, जून 30 -- मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में होती रहा साफ - सफाई बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहा। मंगलवार सुबह से जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम जारी रहा। वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, गलियारों और अस्पताल परिसर की सफाई कराई गई। कर्मचारियों को अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अस्पताल में पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.