संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूनाथ धाम में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम रतन के साथ एपीडमोलाजिस्ट डा. मुबारक अली ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्था के लिए इन दो अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।डा. राम रतन ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है। वहां पर सेफ हाउस का निर्माण किया जाएगा। सेफ हाउस में सर्जन, फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा फ्लीट में चलने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक अतिरिक्त टीम लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद स्वास्थ...