आरा, जून 13 -- -15 जून को कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप निर्धारित है सीएम सम्राट चौधरी का कार्यक्रम -जनसभा स्थल के कुछ दूरी पर बनाई गई है वाहनों के लिए पार्किंग, रूट मैप भी है तैयार आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के कारीसाथ रेलवे स्टेशन और मसाढ़ गांवों के समीप सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर जिले की कई प्रमुख सड़कों पर नोइंट्री के साथ कई रास्तों पर वाहनों के वनवे किया गया है। यह भी पढ़ें- मसाढ़ में सीएम के आगमन की तैयारी तेज, सचिव ने लिया जायजायातायात व्यवस्था मसाढ़ के पास वाणासुर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क में प्रस्तावित शिलान्यास और जनसभा कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था, वाहनों का पार्किंग व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मार्गों पर नोइंट्री और पार्किंग व्यवस्था प्रभावी रहेगी। -आरा, कोईलवर और बड़हरा की ओर से आने...