मुंगेर, जून 16 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर टेटियाबंबर में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रखंड के लगमा फील्ड स्थित प्रस्तावित हेलीपैड स्थल और जगन्नाथ उच्च विद्यालय परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थल की उपयुक्तता, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, हेलीपैड निर्माण और आपातकालीन व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय होने पर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन को ले डीएम ने कार्यक्रम स्थल का...