अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री का अलीगढ़ आगमन लगभग तय हो चुका है। केवल तारीख सुनिश्चित होनी बाकी है। जनपद के प्रशासनिक अधिकारी शिलान्यास व लोकार्पण को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। कार्यदायी संस्थाओं और विभागों से शिलान्यास व लोकार्पण की परियोजनाओं का संकलन किया जा रहा है। विकास भवन में सीडीओ की निगरानी में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ब्योरा संकलित कर रहा है। अभी हाल ही में मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मुख्यमंत्री से मुलाकात करके लौटे हैं। विकास कार्यों को लेकर चर्चा की थी और अलीगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया था, जिसपर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी। कहा था कि तैयारियां करें वह जल्द अलीगढ़ आएंगे। इससे पहले मंडलायुक्त संगीता सि...