झांसी, जून 18 -- झांसी। आगामी 21 जून को योगा सप्ताह का समापन होना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावनाएं जोरो पर है। जिसको लेकर अधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में कार्यो को पूरा करने में लगे हैं। माना जा रहा है कि वह इधर आकर कुछ योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास भी कर सकते हैं। सर्किट हाउस के अलावा कई योजनाएं भी शामिल हो सकती है। पास कही दौरा भी हो सकता,जिसको लेकर अधिकारी अपनी फ़ाइल को अपडेट करने में लगे हैं। हालांकि अभी तक कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है पर तैयारियों को आकार देने में खूब तेजी बरती जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सीएम को संभावित दौरा को लेकर तैयारियां तेज केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भी बारीकी से देखा जा रहा है। साथ ही बीडा और हर घर नल योजना की जानकारी भी मुख्यमंत्री अधिकारियों से ले सकते है। यह भी पढ़ें-...