बिजनौर, सितम्बर 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बिजनौर के राणा फार्म में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत पात्र किसानों को छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसानों को छह लाख रूपये तक मिलेगा ऋण वर्तमान में 11 प्रतिशत ब्याज दर के स्थान पर किसानों को छह प्रतिशत की दर का लाभ मिलेगा। सहाय...