सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- सुलतानपुर, संवाददाता लघु-सीमांत कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शुभारम्भ पर आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।जिला सहकारी बैंक सभागार में मुख्यमंत्री कृषक योजना के शुभारम्भ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि व किसान शामिल हुए। किसानों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अधिकारियों ने योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस योजना से लघु-सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- जिला सहकारी बैंक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प...