मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ आज से
बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली। उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. लघु एवं सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की 23 सितंबर से शुरुआत कर रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आसान शर्तों छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। योजना में मुख्य रूप से लघु एवं सीमांत किसान तथा बैंक के ऐसे पूर्व ऋणी सदस्य पात्र होंगे, जिनकी ऋण अदायगी नियमित है। यह भी पढ़ें- कृषि सुदृढ़ीकरण एवं किसानों कों आर्थिक समृद्धी के लिए 160 करोड़ रुपये स्वीकृत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.