लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18,145 किसानों को 873.58 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब इस योजना का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे इसके क्रियान्वयन में सरलता के साथ पारदर्शिता में भी बढ़ोतरी होगी। 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में किसान परिवार को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना का दायरा बढ़ाते हुए भूमिहीन किसानों व खेतिहर श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया गया। वर्ष 2023-24 में योजना के तहत 944.72 करोड़ रुपये वितरित कर 23,821 किसानों को सहयोग प्रदान किया गया था। योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.