विकासनगर, सितम्बर 3 -- सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को तिलक भवन विकासनगर में बैठक कर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। कूच में अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार की अराजक स्थिति बन रही है, वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। पछुवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि प्रदेश में दलित समाज के साथ हो रहे कथित अत्याचार का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और दोषी अराजक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करती है। यह भी पढ़ें- सात सितंबर को मुख्यम...