बेगुसराय, मार्च 9 -- बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय जिले में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तिथि निश्चित होते ही जिला प्रशासन समृद्धि यात्रा की तैयारी में फिर से जुट गया है। बिहार सरकार के अपर सचिव अरविंद कुमार चौधरी के द्वारा जारी पत्र के आलोक में बेगूसराय जिले में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 14 मार्च को होनी है। समृद्धि यात्रा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों का कुनबा एवं जनप्रतिनिधियों ने सोमवार की शाम असुरारी स्थित औद्योगिक विकास केन्द्र परिसर (बियाडा) का जायजा लिया। हेलीपैड स्थल से लेकर समीक्षा बैठक स्थल, जनसंवाद कार्यक्रम आदि के लिए स्थल को चिन्हित करते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम ने अधिकारियों को तैयारी के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। समीक्षा बैठक व जनसंवाद स्थल के लिए जमीन को चिन्हित कर जमीन के समतलीकरण से लेकर पंडाल...