गया, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मायापुर दौरे को लेकर टनकुप्पा प्रखंड में हलचल तेज हो गई है। प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि वर्षों से लंबित विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने करियादपुर बाजार में नया थाना खोलने की मांग को लेकर डीएम शशांक शुभंकर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने बहुउद्देशीय तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई है। इसके अलावा जियनबिगहा और बरसौना गांव में रेलवे लाइन के पास अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी जोर पकड़ रही है, जिसे लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.