बिहारशरीफ, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 26 को, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक दीपनगर स्टेडियम के अलावा 5 जगहों पर पार्किग की व्यवस्था फोटो : ट्रैफिक प्लान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा नालंदा जिले में 26 मार्च को प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा इस दिन शहर में यातायात व्यवस्था नियंत्रण के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। 26 मार्च की सुबह से मुख्यमंत्री के प्रस्थान तक शहर में बड़े व्यावसायिक व सवारी वाहनों के प्रवेश व आवाजाही पर रोक लगायी गयी है। मामू-भगीना की ओर से आने-जाने वाले मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस मार्ग पर पैदल चल सकेंगे। नालंदा कॉलेजिएट मोड़ तेराहा से अम्बेर मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा...