जहानाबाद, मार्च 21 -- कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री करेंगे करपी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा ने बेलखारा गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे बेलखारा पहुंचेंगे। इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी उनके द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स...