लखीसराय, मार्च 15 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा पावर सोलर प्लांट में में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में प्रखंड सूर्यगढ़ा अंतर्गत कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा आ सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बार...