फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब इनके जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार हुई एफएमडीए की बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी निश्चित रूप से की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।एक साल पहले बड़खल गांव में सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। उसके बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। गलियों में सीवर और नाले का पानी जमा है। लोगों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करने पड़ रही है। यही हाल डबुआ क्षेत्र का है। नैन चौक से नंगला एंक्ल...