हरिद्वार, मार्च 25 -- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि नई कार्यकारिणी मिशन -2027 के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान और कर्मठ है। बुधवार को रामनगर स्थित आवासीय कार्यालय पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, जिला मंत्री राहुल शर्मा व मीडिया संयोजक चेतन यादव का स्वागत किया गया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से सभी वर्ग खुश हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं। इससे प्रदेश का युवा भाजपा के प्रति समर्पित है। इस मौके पर कैलाश भण्डारी, हितेश चौहान, संदीप प्रधान, दीपांशु विधार्थी, आदित्य मलिक, रिंकू छोक़्कर व शैंकी चौधरी आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...