मुंगेर, मार्च 20 -- ​1. युवाओं को 'महा-रोजगार' का संकल्पः ​मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। 'सात निश्चय-3' के तहत राज्य का लक्ष्य प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करना है। स्टार्टअप नीति और उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर है।​2. मुंगेर को 119 करोड़ की बड़ी सौगातः​'समृद्धि यात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिले में 119 करोड़ रुपये की लागत वाली 78 विकास योजनाओं का उपहार दिया। इसमें 87 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन और 32 करोड़ की 26 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जो जिले के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगे।​3. 'सबका सम्मान-जीवन आसान' पर जोरः​मुख्यमंत्री ने 'सात निश्चय-3' के तहत "सबका सम्मान, जीवन आ...