लखनऊ, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रविवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका। गोमती नगर, विशाल खंड स्थित परिषद के कार्यालय के बाहर परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता के बारे में की गई टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भी है। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति में महिलाओं को पूजनीय स्थान दिया गया है। ऐसे में किसी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों में मौलाना पर एफआईआर दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.