मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
बरेली, जुलाई 31 -- नवाबगंज। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने थाना नवाबगंज में केस दर्ज कराया गया है।विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेश पटेल और तहसील अध्यक्ष फरीदपुर पुष्पाल गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि फेसबुक पर आकाश बाबू नाम के अकाउंट से मुख्यमंत्री की तस्वीर को एडिट कर भड़काऊ तरीके से प्रसारित किया गया। उनका कहना है कि जानकारी जुटाने पर पोस्ट वायरल करने वाला जिगनिया भगवंतपुर गांव का निवासी बताया गया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.