मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को उप निरीक्षक अनुज मलिक को सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली, जांच में पाया गया कि इंस्टाग्राम पर अजय सिंह नाम से संचालित आईडी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में प्रकाशित किया। फ़ोटो में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के फ़ोटो को भी दर्शाया गया। जांच के दौरान इंस्टाग्राम आईडी गांव ऊंचाकानी निवासी अजय सिंह पुत्र सूरजपाल की पाई गई। बताते हैं पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई,जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि इस पोस्ट को लेकर पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की इस हरकत से क्षेत्र में लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.