गोपालगंज, जनवरी 5 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत गोपालगंज जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री की इस प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है। सोमवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा व एसपी अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को ध्यान में रखते हुए बरौली प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बिस्कोमान स्थित हेलीपैड, बरौली प्रखंड कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरौली में संचालित जीविका दीदियों की रसोई की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख...