मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग पूरा पंडाल जीविका दीदियों व महिलाओं से भरा था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका दीदियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री की हर घोषणा पर जीविका दीदियां व महिलाएं उत्साहित हो जाती थी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर जीविका दीदियों के खाते में रुपये भेजने की घोषणा की, पूरा पंडाल महिलाओं की तालियों से गूंज उठा।फंड की कमी होने की बात कहने वाली विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन वाले के खाते में पिछले दस जुलाई को 11 सौ रुपये भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को सौंपा 125 करोड़ का चेक प्रतिमाह यह राशि निर्धारित तिथि को उनके खाता में भेजी ...