रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के छह अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बुधवार को सत्ता पक्ष और विधानसभा सचिवालय दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एटीआई में सत्ता पक्ष की बैठक में मंत्रियों और सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ सत्र की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में विपक्ष के संभावित हमलों, विशेषकर 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के मुद्दे पर सरकार को घेरने के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। साथ ही सभी मंत्रियों और विधायकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर भी जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रों की मांग को मानें मुख्यमंत्री हेमंत : बड़ाईकबैठक में सर्वदलीय सहयोग दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता म...