नोएडा, जून 25 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) के तहत दो इकाइयों के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 से तीन बजे के बीच उत्तरप्रदेश के पहले इलेक्ट्रॉनिक पार्क का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर पांडाल लगाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी मेधा रूपम व एसीईओ राजेश कुमार मौके पर सभी तैयारियों को पूरा कराने में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक यहां जनसभा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जीसीसी के लिए प्रचुर टैलेंट उपलब्ध कराएगा इन्वेस्ट यूपी व टीमलीज का समझौता वहीं इलेक्ट्रॉनिक पार्क में न...