देवरिया, जून 22 -- मदनपुर (देवरिया), वाचस्पति मिश्र। देवरिया जिले के बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के मध्य बरांव स्थित श्रीहनुमान विद्या मंदिर इंटर कालेज के खेल मैदान में 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम की सूचना आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए तथा निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अपने दौरे में मुख्यमंत्री रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र की करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, दौड़ रहे अफसरकार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की तैयारियां सुबह 11 बजे बरांव विद्यालय ...