सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा ।बिहार के मुख्यमंत्री के राज्य सभा जाने का फैसला और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा की नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने बिहार के विकास को गति देने का काम किया। अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए बेदाग रहना ये साधारण बात नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.