नोएडा, जून 27 -- ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्धनगर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के 38 नेताओं और कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने मोजर बेयर गोलचक्कर के पास हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अपनी मांगों और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का विरोध करने निकले 38 सपाई हिरासत में इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही प्रदर्...