पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में एनडीए सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ विश्वास मत हासिल किया। सदन में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो ध्वनिमत से पारित हुआ। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में सदर विधायक विजय खेमका ने भाग लिया तथा मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता बिहार को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प और नीतीश कुमार के अनुभव एवं मार्गदर्शन के साथ एनडीए सरकार राज्य को समृद्धि और सुशासन की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले विधायक, दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.