भागलपुर, फरवरी 27 -- कजरा, एक संवाददाता। समृद्धि यात्रा के तहत जिले के कजरा सोलर पावर प्लांट में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा स्थगित होने से क्षेत्र में मायूसी का माहौल है। आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर थीं। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो 20 मार्च के बाद कभी भी मुख्यमंत्री की यात्रा कजरा सोलर पावर प्लांट में हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से स्थानीय लोगों में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी थी। लोगों का मानना था कि कजरा को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिल सकती है। खासकर कजरा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस और ब...