मुख्यमंत्री का जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भागलपुर, सितम्बर 11 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। धांधी बेलारी पंचायत स्थित केएम कॉलेज मैदान के हेलीपैड पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की उपस्थिति में और जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सीएम का स्वागत किया। विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। मौके पर प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी, पूर्व सदस्य महादलित आयोग संजय राम, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.