खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगड़िया दौरा को लेकर छात्रो के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। छात्र हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री का खगड़िया आगमन पर स्वागत करेंगे। इधर भाजपा के प्रवक्ता ई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के छात्र, पारा मेडिकल के छात्रों, राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि खगड़िया में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर घोषणा समेत इंजीनयरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि खोले जाने समेत शिक्षा, स्वास्थ्य व हर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...