हरदोई, दिसम्बर 9 -- हरपालपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूबे के मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा हरपालपुर के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार पाल निवासी ज्योतिपुरवा मजरा ककरा ने तहरीर देकर बताया कि बीती पांच दिसंबर को थाना क्षेत्र के गुलौली मजरा हरपालपुर निवासी 35 वर्षीय शीतल यादव उर्फ झुबले ने फेसबुक आइडी पर मुख्यमंत्री की एक आपत्तिजनक स्टोरी वायरल की गई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.