कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। भाजपा का शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर में अभिनंदन करेगा। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मई के लिए समय देने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया है। शिक्षकों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख की है। सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला है। इसके साथ ही शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.