सीतापुर, मार्च 18 -- महमूदाबाद, संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने 4.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद जालसाज ने नकली बीजा व हवाई जहाज का फर्जी टिकट भी थमा दिया। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए रुपये वापस दिलाने के लिए गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की, सीओ महमूदाबाद कार्यालय पर बुधवार को पीड़ितों के बयान दर्ज हुए। सदरपुर के बजेहरा निवासी अरविंद, दिनेश गौतम, आशीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि से दिसंबर 2024 में सदरपुर नवीगंज के राम किशोर व देवरिया के फफूंदी के रुपई के अशोक ने विदेश भेजने के नाम पर 4.60 लाख रुपए लिए थे। जनवरी 2025 में विदेश भेजने के लिए सभी को चेन्नई भेजा किंतु वहां से न तो पीड़ितों को बीजा मिला और न ही टिकट। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.