भागलपुर, मई 26 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत लाभुकों की सूची जारी करने पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किरणदेव यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है। वहीं नव चयनित पेंशनधारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 50 वसंत देख चुके कलाकार साहित्यकार, कवि, चित्रकार व लोकगायक को सम्मान एवं सहारा मिला जो काफी सराहनीय कदम है। श्री यादव ने कहा कि कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार की विशेष पहल एवं सतत प्रयास से विलुप्त हो रही लोक संस्कृति व कला को संरक्षण संववर्द्धन करने करने के बिखरे ह...