गोपालगंज, मार्च 7 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी को लेकर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे शादी के खर्च का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना और बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराने में मदद करना है। जिले में इस योजना के तहत अब तक 8158 लाभार्थियों को सहायता राशि दी जा चुकी है। वहीं चालू वर्ष में 595 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी में काफी सहारा मिल रहा है। सीधे बैंक खाते में भेजी जात...