मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। मुरादाबाद के धीमरी में स्थानीय प्रशासन ने जमीन चिन्हित करके शिक्षा विभाग को दे दी है। इस पर यूपीपीसीएल को विद्यालय का निर्माण करना है। ऐसे में यह जानकारी मिली कि इस विद्यालय की जमीन पर फिर से अवैध कब्जा की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी अनुज सिंह तक मामला पहुंचा जो उन्होंने कहा कि जमीन विभाग को सौंप दी गई है अब अगर इस जमीन पर कब्जा हुआ तो इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...