मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना होगा विधवा पेंशन का नाम; उत्तराखंड में राजस्थान जैसा मॉडल
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सतीश जोशी 'सत्तू', चम्पावत Mukhyamantri Ekal Nari Pension Yojana: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जाने वाली सामाजिक विधवा पेंशन योजना का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के अनुसार राजस्थान के अध्ययन दौरे से लौटने के बाद इस योजना का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना' करने की तैयारी चल रही है। इस बदलाव का उद्देश्य योजना को अधिक समावेशी, व्यापक और सम्मानजनक पहचान देना है। समाज कल्याण मंत्री का कहना है कि विधवा शब्द सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं लगता। महिलाओं को सम्मानजनक पहचान देने के उद्देश्य से राजस्थान में पेंशन योजना को एकल नारी पेंशन नाम दिया गया है। इसी मॉडल को उत्तराखंड में लागू करने पर विचार किया जा रहा है। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.