बिजनौर, जून 26 -- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एजेंट समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। चांदपुर के गांव दरबाड़ा निवासी महिला प्रियंका पत्नी जितेंद्र कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 फरवरी 2026 को धामपुर क्षेत्र के दो युवक उसके घर आए और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया।आरोप है कि आरोपियों ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस ले लिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, तहरीर दी लोन स्वीकृत होने के बाद पीड़िता को केवल एक लाख रुपये दिए गए, जबकि तीन लाख रुपये एजेंटों ने अपने कब्जे में रख लिए। तहरीर मे...