मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के ट्रायल पूरे हुए
हल्द्वानी, अगस्त 3 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सोमवार को संपन्न हुए। ट्रायल के आखिरी दिन प्रक्रिया से वंचित सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में रामनगर, रामगढ़, भीमताल के बालक-बालिका के विभिन्न आयु वर्ग में सात खिलाड़ी पहुंचे। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि उदीयमान योजना संपन्न हो गई है। छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों की जांच चल रही है। पांच अगस्त से मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन के ट्रायल का शुभारंभ हुआ यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन के ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.